Big StoryNational

भारतीय महिला टीम ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज

मीरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की यह श्रृंखला टी20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट की सांत्वना भरी जीत दर्ज करने में सफल रही। भारतीय टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए काफी कुछ करना होगा। अब 16 जुलाई से दोनों टीम तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए आमने सामने होंगी। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट गंवाकर 102 रन बनाए। पिछले मैच में बांग्लादेश की टीम 96 रन के लक्ष्य का पीछा भी नहीं कर पाई थी लेकिन वह 18.1 ओवर में इस लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। उसके लिए सलामी बल्लेबाज शमिमा सुल्ताना (46 गेंद में 42 रन) ने पारी संभाली और टीम इस मैच में सांत्वना भरी जीत हासिल कर पाई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button