politicsState

मुख्यमंत्री 10 दिसंबर को बालोद और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

  • अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिसम्बर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर बालोद जिले के राजाराव पठार और बलौदाबाजार जिले के सोनाखान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.20 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे बालोद जिले के राजाराव पठार (विकासखंड गुरुर) पहुंचेंगे और वहां अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित वीर मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार जिले के सोनाखान (विकासखंड कसडोल) पहुंचकर शहादत एवं श्रद्धांजलि दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल अपरान्ह 3.15 बजे बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम के समीप मड़वा सरहद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण करने के बाद शाम 4.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button