Big StorybusinessExpert view

गूगल का नियरबाई अब कहलाएगा क्विक शेयर

नई दिल्ली। गूगल अपने फीचर्स में समय के साथ बदलाव करता रहता है। अब एक बार फिर कंपनी अपने फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब कंपनी अपने एक और फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। यहां तक कि ये फीचर खत्म हो जाएगा। इससे पहले भी टेक जायंट ऐसे बदलाव कर चुका है। दरअसल अब खबर नियरबाई को लेकर आई है। अब कंपनी ने फैसला किया है कि वह इसका नाम बदलेगी। गूगल इस फीचर का नाम बदलकर ‘क्विक शेयर’ कर देगी। कंपनी का मानना है कि इसकी मदद से यूजर्स को फीचर के बारे में जानने में काफी आसानी होगी। साथ ही ये पॉपुलर भी नहीं हुआ है तो ये काफी आसान भी हो जाएगा। स्मार्टफोन अपडेट करने के बाद नए नाम के साथ ये फीचर नजर आएगा। दरअसल ये फीचर फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए जाना जाता है। इसकी मदद से आप किसी डॉक्यूमेंट को भी शेयर कर सकते हैं। लेकिन अब इसमें काफी बदलाव किए जा रहे हैं जो दूसरी बार हो रहे हैं। इससे पहले भी गूगल अपने इस शेयरिंग फीचर के नाम में बदलाव कर चुका है। गूगल को उम्मीद थी कि ये फीचर Airdrop और Shareit जितना पॉपुलर हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button