Uncategorized

गजराज बांध बोरिया खुर्द में रोपे गए 31 पौधे

कई समाजिक संगठनों ने किया पौधारोपण



रायपुर। रविवार 14 जुलाई को बोरिया खुर्द के गजराज बांध में पौधारोपण किया गया। इसमें गजराज बांध के उत्तर दिशा में 31पौधे रोपे गए। विभिन्न समाजिक संगठनों ने इस में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें गजराज बांध संरक्षण समिति, रोटरी क्लब आफ रायपुर, भारतीय जैन संगठन रायपुर, पर्यावरण प्रेमी संगठन, गायत्री परिवार, पर्यावरण संरक्षण गतिविधी छत्तीसगढ़ नारी शक्ति विभाग, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55, दानवीर भामाशाह टिकरापारा परिक्षेत्र, पतंजलि योगाभ्यास केंद्र, शहर जिला साहू संघ, सेन समाज एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी से संबंधित विभिन्न संस्थाएं एवम नागरिकों के संयुक्त तत्वाधान में भव्य आयोजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ परिवार के नाम, एक पेड़ पर्यावरण के नाम ऐसे कुल 31 पौधों का प्रथम फेस में नाम पर्ची के साथ के पौधारोपण किया गया है। इसके अलावा जो भी संस्था और नागरिकों ने वृक्ष लगाएं गए हैं उन्हें एक सीमेंट का गमला और एक बेल का पौधा उपहार स्वरूप गजराज बांध संरक्षण समिति द्वारा भेंट किए गए। आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। पौधारोपण कार्यक्रम में सभी आगतुकों को गजराज बांध संरक्षण समिति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button