April 26, 2026

अनियंत्रित होकर कार के पलटने से एक्सिस बैंक के मैनेजर की मौत

0
accident

धमतरी । सड़क हादसे में भिलाई के एक्सिस बैंक मैनेजर की मौत हो गई है। दुर्ग से ओडिसा जा रही कार श्यामतराई बायपास के पास दुर्घनाग्रस्त होकर पलट गई। शुक्रवार को एक्सिस बैंक के मैनेजर आकाश पटनायक अपने फैमली बीवी- बच्चे के साथ अन्य तीन स्टाफ को लेकर ओडिसा जा रहे थे। तभी अर्ध रात्रि श्यामतराई बाई पास के पास अनियंत्रित होकर कार पलट गई।
हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोगो ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया, जहा बैंक मैनेजर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वही उनकी बीवी बच्चे और तीन स्टाफ घायल बताया जा रहा है। जिनका इलाज शहर के निजी अस्पताल पर जारी है। बताया जाता है की मृतक आकाश पटनायक ओडिशा के निवासी थे, जो भिलाई के नेहरू नगर स्थित एक्सिस बैंक पर मैनेजर के रूप में पदस्थ थे। अपने किसी निजी कार्य से ओडिसा जा रहे थे। इस बीच श्यामतराई के पास हादसे का शिकार हो गए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *