cricket

रोहित शर्मा का आगामी लॉर्ड्स वनडे आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है,रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें काफी चर्चा में हैं।

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें काफी चर्चा में हैं। सलामी बल्लेबाज टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुका है, ऐसे में फैंस को उम्मीद दी थी कि वह आगामी वनडे विश्व कप 2027 तक टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट रोहित को टीम से बाहर करने पर सहमत हैं और लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं। पहले मैच में 11 और दूसरे मैच में उन्होंने 26 रन बनाए। उन्होंने पिछली 8 पारियों में 241 रन बनाए हैं।रोहित शर्मा का वनडे करियर शानदार रहा है। उन्होंने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और उनके नाम 33 शतक है। उन्होंने तीन दोहरे शतक भी जड़े हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रोहित को बता दिया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। इससे रविवार को होने वाले मैच के बाद रोहित के संन्यास की घोषणा करने या उन्हें स्थायी रूप से टीम से बाहर किए जाने की संभावना पैदा हो गई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button