April 26, 2026

भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था

0
sushil anand shukla

रायपुर। भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयीं। रोज समाचारों में प्रदेशभर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही हैं। तीन माह में प्रदेश में 36 से अधिक हत्याएं हुई हैं। राजधानी रायपुर में तीन गोलीकांड, लूट, चाकूबाजी, चेन स्नैचिंग तो इसकी पहचान बन गया है।
उन्होंने कहा, भाजपा राज के तीन महीने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। भाजपा राज में अपराधी बेलगाम हो गये। प्रदेश में आम आदमी का जीवन सुरक्षित नहीं है। दुर्ग में 16 वर्ष की एक मासूम बच्ची के गले में ब्लेड मार कर हत्या की कोशिश की गई। दो महीने में राजधानी में सरेआम गोलीबारी की दो घटनायें हो गयीं। राजिम में एक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ इसी हफ्ते बालोद जिले में 2 वर्षीय बच्ची के साथ, अंबिकापुर जिले में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना घटती है। गृहमंत्री के गृह क्षेत्र कवर्धा में सरेआम हत्या हो गयी। ऐसी ही घटना पर सांप्रदायिकता का जहर घोलने वाले भाजपाई इस घटना पर मौन हो गये हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *