Big StoryCity

निजी यूनिवर्सिटी के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

एनएसयूआई का अंजनेय यूनिवर्सिटी पर आरोप ; फीस जमा नहीं करने पर छात्रों को परीक्षा में न बैठाने की दे रहे धमकी



रायपुर । एनएसयूआई ने अंजनेय यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाया है कि विवि प्रबंधन द्वारा शुल्क ना चुकाए जाने पर छात्रों को परीक्षा में ना बैठने देने की धमकी दी गई है। छात्रों के विरोध के बाद सभी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की बात अंजनेय विवि प्रबंधन द्वारा कही गई, लेकिन फीस पूर्ण रूप से नहीं भरे जाने तक अंकसूची छात्रों को नहीं दी जाएगी।

नरदहा स्थित अंजनेय यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगामी ट्यूशन फीस जमा नहीं करने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित करने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई का कहना है सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल किया जाए, अगर किसी भी छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जाता है तो एनएसयूआई द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा ।

प्रदर्शन में प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, प्रदेश सचिव मोनू तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष तारिक खान , विधानसभा अध्यक्ष विशाल मानिकपुरी ,पुनेश्वर लहरे, गावेश साहू , रजत ठाकुर, शुभम शर्मा , तनिष्क मिश्रा, मनीष बांधे, ओझ पांडे ,धनंजय कोसले, अंकित बंजारे, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button