June 13, 2026

3 करोड़ 80 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
3 करोड़ 80 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जब्त किए 500-500 सौ के 76000 नोट




महासमुंद। साड़ियों के बंडल के बीच छिपाकर राजधानी रायपुर की ओर भेजा जा रहा नकली नोट का जखीरा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी 76000 नोट 5-5 सौ के नोट हैं। जिला पुलिस ने जांच शुरु करते हुए मामले को आरबीआई को सौंप दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पिकअप वैन क्रमांक सीजी 13 एयू 4670 को सरायपाली स्थित अग्रसेन चौक में रोका गया। उसमें सवार अरुण पिता जयपाल सिंह सिदार 18 वर्ष निवासी सराईपाली थाना सारंगढ़ हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
यह रहे कार्रवाई में शामिल
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी, थाना सिंघोडा प्रभारी अमित शुक्ला, सायबर सेल प्रभारी संतोष सिंह एवं थाना सरायपाली टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *