Big StoryState

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेदम पिटाई, पुलिस कर रही पड़ताल

राजनांदगांव। प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के परिजनों द्वारा एक युवक की बेदम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र के रंगकठेरा गांव के समीप का है। वहीं मामला बीते 15 अगस्त का बताया जा रहा है, जहां युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा हुआ था। इसी दौरान युवती के परिजनों को युवक के आने की भनक हो गई और युवती के परिजनों ने उसे सबक सिखाने के लिए मौके पर पहुंचकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लोग युवक को जमकर पीट रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है। युवक को पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मामले में अब तक एफआईआर नहीं
पीड़ित युवक खैरागढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार पुलिस युवक तक पहुंच कर मामले के संबंध में जानकारी ली है। लेकिन दोनों ही पक्षों के द्वारा किसी भी प्रकार से रिपोर्ट नहीं लिखाए जाने के चलते इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button