April 26, 2026

गाय और अन्य जानवरों की खाल से भरा ट्रक कुम्हारी में पकड़ाया

0
87

कुम्हारी। शनिवार को लगभग 9 बजे, गौ सेवकों ने गाय और अन्य जानवरों की खाल से भरा एक ट्रक क्रमांक रू॥-49 ्रञ्ज 4134 को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पकड़ा। इस सूचना पर छावनी सीएसपी हरीश पाटिल सहित स्थानीय पुलिस और भिलाई-3 पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ट्रक की पायलटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रक महाराष्ट्र से आ रहा था। इस घटना के बाद बजरंग दल रायपुर और कुम्हारी के कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। भिलाई-3 तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक के चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *