Big StoryState

चोरी के 10 मोटर साइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत जिला मुख्यालय के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले पर विवेचना के दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटर साइकिल जब्त किया है, पुलिस ने आरोपियों को रिमांड में लेते हुए पूछताछ कर रही है।




थाना कोतवाली के टीआई शिवानंद सिंह ने बताया कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके जिनमे संजय बाजार, गोल बाजार, अनुपमा चौक व अन्य इलाके से लगातार मोटर साइकिल चोरी की घटना सामने आ रही थी, पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को बकावंड क्षेत्र के ग्राम बोरीगांव में चोरी की मोटरसाइकिल होने की सूचना मिली, सूचना पर पुलिस की टीम बकावंड में दबिश देकर आरोपी जगदीश जोशी के पास से 9 मोटर साइकिल व 1 स्कूटी को बरामद कर उसके साथी गुड्डू सागर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि जिन गाडिय़ों के चोरी होने की शिकायत दर्ज किया गया था उनके अलावा अन्य वाहनों की चोरी के मामले दर्ज नही हुए थे, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले को लेकर आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button