April 26, 2026

हनुमान भक्ति में सराबोर नगर: सुंदरकांड व चालीसा महापाठ से गूंजा माहौल, विधायक अमर अग्रवाल ने की आरती

0
01

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भक्त बजरंगी परिवार के तत्वावधान में नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। 27 खोली चौक स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं श्री हनुमान चालीसा महापाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक एवं व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में शुभम विहार मानस मंडली के भाई अखिलानंद पांडे एवं उनकी टीम द्वारा विधिवत सुंदरकांड पाठ, भजन एवं आरती प्रस्तुत की गई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान हनुमान की आरती की तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भक्त बजरंगी परिवार द्वारा पिछले एक वर्ष से प्रत्येक मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में नागरिकों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। समिति का कहना है कि नियमित पाठ से आत्मविश्वास, मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, साथ ही कष्टों का निवारण होता है।



इस आयोजन में दीपक सिंह, अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मी नारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता, चंद्रप्रकाश बाजपेई, चंद्र प्रकाश मिश्रा, नितिन पटेल, कार्तिक यादव, प्रसून चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेई, शरद बाजपेई, नट्टू शर्मा, शेखर पांडे, सुभाष तिवारी, सुरेंद्र सिंह राजपूत, अश्वनी मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, अंजनी कश्यप, श्रद्धा तिवारी, मीनाक्षी यादव, सरिता ठाकुर, मंगल पांडे, राहुल सिंह ठाकुर, स्वर्णिम तिवारी, श्वेता पांडे, बबीता वाडेकर, कंचन श्रीवास्तव, बबली वैष्णव, अमर सिंह ठाकुर, अरुण लश्कर, गुलशन, हिमांशु गुप्ता, आदर्श तिवारी, अनीश गुप्ता, धर्मेंद्र चंद्राकर, ध्रुव देवांगन, वीरेंद्र उपाध्याय, मनमोहन देवांगन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *