April 26, 2026

एशियाई खेल : फाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम, जापान से होगी खिताबी भिड़ंत

0
Untitled-1

हांगझोउ। शुरुआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 5-3 से जीत के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। भारत का सामना सात अक्टूबर को फाइनल में जापान से होगा। भारत के लिए हार्दिक सिंह (पांचवां मिनट)  मनदीप सिंह (11वां मिनट) और ललित उपाध्याय (15वां) ने पहले क्वार्टर में ही तीन गोल कर दिए थे। दूसरे क्वार्टर में हालांकि कोरिया के माने जुंग ने 17वें और 20वें मिनट में दो गोल करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। भारतीयों ने पलटवार पर 24वें मिनट में बढ़त बनाई जब अमित रोहिदास ने गोल दागा। इस बीच कोरिया के लिए जुंग ने फिर 47वें मिनट में गोल कर दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने 54वें मिनट में गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *