CityCrime

रायपुर में देशी कट्टा लेकर राहगीरों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

सरस्वती नगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी


रायपुर। दीपावली से पहले अवैध हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को सरस्वती नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर को सूचना मिली थी कि कुकुरबेड़ा स्थित डुमर तालाब रोड के पास एक युवक देशी कट्टा लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप बसोर (23 वर्ष) निवासी रीवा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रायपुर के टाटीबंध स्थित केडिया बिजनेस पार्क में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button