
रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर स्थित ए टू जेड कॉस्मेटिक दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकान संचालक रूपेश ठाकुर (41) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस और नगर निगम जोन क्रमांक-7 की संयुक्त टीम ने 5 नवंबर को दुकान में दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे जाने पर संचालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने मौके से करीब 70 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। इनमें फुलझड़ी, अनार, चकरी, रस्सी पटाखे, स्काई शॉट और अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं।आरोपी रूपेश ठाकुर, पिता धनीराम ठाकुर, निवासी बजरंग नगर के खिलाफ आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 281/26 के तहत धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(क) में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।



