CG NewsCity

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

1 नवंबर से मिलेगा लाभ


58% से बढ़कर 60% हुआ DA, करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों को फायदा

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। नई दर 1 नवंबर 2026 से लागू होगी।3.85 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभइस फैसले से प्रदेश के करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि से राज्य सरकार पर प्रतिमाह लगभग 36 करोड़ रुपये और सालाना करीब 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

दीपावली से पहले मिली राहतमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली से पहले लिए गए इस निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button