
शराब को लेकर विवाद के बाद महिला की हत्या का आरोप, नाखूनों में मिले साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में करीब दो साल पहले हुई लता साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के नाखूनों से मिले जैविक साक्ष्यों की DNA जांच के जरिए आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली।पुलिस के मुताबिक, घटना 21 अगस्त 2024 की है। जांच के दौरान मृतका के नाखूनों में मिले जैविक साक्ष्य सुरक्षित रखे गए थे। वर्ष 2026 में संदिग्धों के DNA नमूनों का मिलान कराने पर तीनों आरोपियों के नमूनों से मेल सामने आया।
गिरफ्तार आरोपियों में मनहरण सारंग (33), राजेश पाल उर्फ चोटी (31) और राजू मंडल उर्फ बंगाली (35) शामिल हैं।शराब को लेकर हुआ था विवादपुलिस की जांच के अनुसार, घटना के दिन शराब को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि संघर्ष के दौरान आरोपियों ने महिला का गला दबाया। इसके बाद घर से नकदी और कुछ सामान लेकर फरार हो गए।मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
वैज्ञानिक जांच से मिली सफलतायह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई। खमतराई थाना पुलिस और ACCU टीम ने जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस के अनुसार, पुराने मामले में सुरक्षित रखे गए DNA साक्ष्य आरोपियों तक पहुंचने में अहम साबित हुए।



