राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा का न्योता, शामिल होने की जताई इच्छा
रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव एस. भारतीदासन भी शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट रस्मों और लंबे समय तक चलने वाले आयोजनों के कारण देश-विदेश में अलग पहचान रखता है।
निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बस्तर दशहरा में शामिल होने की जरूर कोशिश करेंगी।



