CG News

एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक

पुरुष एकल स्क्वैश में बढ़ाया तिरंगे का मान, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई


रायपुर, 27 सितम्बर 2026वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष एकल स्क्वैश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्री चौधरी ने कहा कि अभय सिंह ने अपने शानदार खेल, कौशल और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर रजत पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि अभय सिंह की यह उपलब्धि देश के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है और भारतीय स्क्वैश की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करती है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभय सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button