
रायपुर। 28 सितंबर को रायपुर में गणेश झांकी चल समारोह के मद्देनजर यातायात पुलिस ने डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी।इन मार्गों से निकलेगी झांकीझांकी शारदा चौक से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, सुंदरनगर, रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएगी।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
शास्त्री चौक–जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा–शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर–मौदहापारा–जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक–कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस–कोतवाली, लाखेनगर–पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक–पुरानी बस्ती थाना और कंकालीपारा–सदर बाजार–कोतवाली मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्गटाटीबंध: महोबा बाजार–चौबे कॉलोनी–समता कॉलोनी–तेलघानी नाका–रेलवे स्टेशन–फाफाडीह–शास्त्री चौक अथवा रिंग रोड नंबर-1–पचपेड़ी नाका।भनपुरी: फाफाडीह–रेलवे स्टेशन–तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध अथवा शास्त्री चौक–कालीबाड़ी–पचपेड़ी नाका।तेलीबांधा: शास्त्री चौक–फाफाडीह–रेलवे स्टेशन अथवा कालीबाड़ी मार्ग।पचपेड़ी नाका: टिकरापारा–कालीबाड़ी–महिला थाना–शास्त्री चौक–फाफाडीह–रेलवे स्टेशन मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग- पंडरी: मल्टीलेवल पार्किंग, रजबंधा मैदान की गलियां- सिविल लाइन: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान, सुभाष स्टेडियम के किनारे- टिकरापारा/कालीबाड़ी: सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान- गुढ़ियारी/समता कॉलोनी: भैंसथान मैदान, जवाहर मार्केट पार्किंग- सुंदरनगर/रायपुरा:
लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदानयातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे के बाद प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं और निर्धारित पार्किंग व डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें।


