cricketSports

CRICKET BREAKING,भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 6 टीमें लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली। आईसीसी की पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन अब भारत में होगा। टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। पहले इसकी मेजबानी श्रीलंका को मिली थी, लेकिन क्रिकेट प्रशासन में सरकारी दखल और जारी सुधार प्रक्रिया के चलते आईसीसी ने आयोजन भारत को सौंप दिया।टूर्नामेंट के मुकाबले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, मुंबई और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, वडोदरा में होंगे। प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी।छहों टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलेंगी, जबकि शीर्ष दो टीमें 28 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल आईसीसी बाद में जारी करेगा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button