त्योहारी सीजन से पहले नॉर्थ जोन पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 चाकूबाज गिरफ्तार

10 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में आपराधिक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उरला और गुढ़ियारी थाना क्षेत्रों में धारदार चाकू रखने वाले 3 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि खम्हारडीह और गुढ़ियारी क्षेत्र में 10 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उरला में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना उरला पुलिस ने अछोली स्थित राधे-राधे होटल के पास कार्रवाई करते हुए परस राम यदु (21) को पकड़ा। उसके कब्जे से 13 इंच लंबा लोहे का धारदार नोकदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 510/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गुढ़ियारी में दो आरोपियों पर कार्रवाई थाना गुढ़ियारी पुलिस ने भी दो अलग-अलग मामलों में धारदार हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने त्रिलोचन दीप (25), निवासी कुंद्रापारा, बच्चन चौक तथा नरेंद्र यादव (30), निवासी पहाड़ी चौक गुढ़ियारी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इस तरह नॉर्थ जोन पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
10 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना खम्हारडीह पुलिस ने 5 बदमाशों के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं थाना गुढ़ियारी पुलिस ने भी 5 बदमाशों पर इसी धाराओं के तहत कार्रवाई की।इस प्रकार नॉर्थ जोन में कुल 10 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी और सतर्कता रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



