CrimeRAIPUR

Raipur Spa Centre News, रायपुर पुलिस कार्रवाई, स्पा सेंटर जांच, रायपुर पुलिस छापा, 30 स्पा सेंटर जांच,

रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 टीमों ने एक साथ की जांच


रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जांच के लिए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों में एक साथ जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में जांच अभियान चलाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों की जांच की।स्पा सेंटरों में किन चीजों की हुई जांच?पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग, संचालक, मैनेजर एवं कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन तथा कर्मचारियों की आयु से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा स्टाफ रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी देखे गए।पुलिस ने स्पा सेंटरों में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि, परिसर की व्यवस्था, लीज अथवा किराए के दस्तावेज, स्वामित्व संबंधी कागजात और आवश्यक अनुमतियों की भी जांच की।

2 स्पा सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएंजांच के दौरान 2 स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं पाए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक इन मामलों में संबंधित मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।इनमें थाना डीडी नगर क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं।पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू की है।स्पा सेंटरों की निगरानी जारीपुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button