
(न्यूज़ टर्मिनल डेस्क) रायपुर, 28 अगस्त 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कबीर नगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अटारी ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर नागेश ध्रुव (20 वर्ष) को पकड़ा।
तलाशी में उसके कब्जे से Nitrazepam Tablet IP (Nitrosun 10mg) की 159 स्ट्रिप यानी कुल 1590 गोलियां बरामद हुईं।इसके अलावा आरोपी से 500 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 38,220 रुपये बताई गई है। बरामद गोलियों का शुद्ध वजन 954 ग्राम दर्ज किया गया है।आरोपी नागेश ध्रुव, कुरूद जिला धमतरी का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत धारा 22(ग) NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

