CityCrimeRAIPUR

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

रायपुर, 27 अगस्त 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम जलसों से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


मामला थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 182/2026 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई थी।विवेचना के दौरान पूछताछ में जागेश्वर ने पुलिस को बताया कि गांजे की खरीद-फरोख्त और परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ भी प्रकरण में कार्रवाई शुरू की, लेकिन वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।मुखबिर की सूचना पर दबोचा27 अगस्त को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों में मौजूद है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजे की बिक्री और परिवहन में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी: पन्नालाल पारधी (35 वर्ष), पिता बारेलाल पारधी, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।पूरी कार्रवाई में थाना तिल्दा-नेवरा प्रभारी और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button