टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ईडी की लगातार दूसरे दिन पूछताछ,महादेव बेटिंग ऐप केस
करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव आनलाइन बेटिंग एप और उससे जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से लगातार दूसरे दिन रायपुर स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ कर रही है। इससे पहले गुरुवार को भी उनसे करीब पांच से छह घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। शुक्रवार को फिर उन्हें कार्यालय बुलाकर कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही।
ईडी अधिकारियों ने उनके वित्तीय लेन-देन, आनलाइन बेटिंग एप के प्रचार-प्रसार, डिजिटल गतिविधियों, इंटरनेट मीडिया अकाउंट और टेलीग्राम चैनल से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं।
