चौहान समाज अठगवां उपक्षेत्र बनाई की हुई भव्य सामाजिक बैठक जिला अध्यक्ष व संरक्षक हुए शरीक

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। जिला चौहान समाज संरक्षक गनपत चौहान के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्षता जिला चौहान समाज के अध्यक्ष देवप्रसाद चौहान विशिष्ट अतिथि द्वय जिला युवा समाज के अध्यक्ष रामेश्वर चौहान,घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ चौहान के गरिमामय उपस्थिति में ग्राम बनई,बरकसपाली,रेंगालबहरी,केराखोल,चिर्रामुड़ा,चारभांठा,अरईमुड़ा के शताधिक सामाजिक महिलाओं और सामाजिक प्रबुद्धजनों नवयुवकों की उपस्थिति में उपक्षेत्र के आयोजक रामनाथ चौहान उपक्षेत्र चंदन सिंह रघुनंदन चौहान राजकुमार चौहान तथा उनकी टीम के अन्य सहयोगी पदाधिकारियों के प्रयास से उपक्षेत्र के नवाडीह नूनदरहा में सामाजिक एकता को एकजुट करने भव्य सामाजिक बैठक संपन्न हुई आगंतुक अतिथियों के सम्मान में विद्या चौहान और उनकी टीम ने सुमधुर वाद्य धुनों के माध्यम से स्वागत गीत गाकर अतिथियों का मन मोह लिया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा गाड़ा समाज के इष्टदेव दूल्हादेव और संविधान के निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर तथा अन्य देवी देवताओं के चित्र पर धूपदीप प्रज्ज्वलित कर उपक्षेत्र अठगवां के सामाजिक बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया !
जिला अध्यक्ष देव प्रसाद चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य,नियमावली, नशामुक्ति तथा प्रावीण्य सूचि में आये बच्चों को पुरस्कृत करने की योजना के बारे में विस्तार से बतलाया !
मुख्य अतिथि गनपत चौहान ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत की राजधानी नागपुर सीपी एण्ड बरार सरकार द्वारा 1949 को गाड़ा जाति को गड़वा/गाड़ा जाति को अनुसूचित जनजाति आदिवासी वर्ग में में सम्मिलित किया गया था किन्तु 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद सरकार की ग़लती की वजह से हमें अनुसूचित जाति वर्ग में डाल दिया गया है उसके बहाली के लिए हम सबों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी ताकि हमारे समाज की सोई हुई प्रतिष्ठा पुनःस्थापित हो सके !
युवा जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान, राजकुमार चौहान बोधन चौहान रामवती चौहान सूरज चौहान चंदन चौहान रघुनंदन चौहान मोहित चौहान आदि सामाजिक पदाधिकारियों ने भी समाज को संबोधित करते हुए सामाजिक एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया!
कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन रामनाथ चौहान व आभार प्रदर्शन राजकुमार चौहान द्वारा किया गया!
इनकी रही उपस्थिति
———————
अरुण कुमार चौहान,सहसराम चौहान,प्यारी लाल,अमरसाय, अभिमन्यु चौहान, मकरध्वज चौहान,महेश चौहान, चमार सिंह चौहान, रामवती चौहान, सुनीता चौहान,सुकमेत, रामप्यारी,मनतोषी,वृंदावती,सुकमेत,शांति,विमला,कांति,जीजा, उत्तरा,सुनीता, उर्मिला,पहलीबती,धनमोती,मांगमोती,रुक्मणि,धनीराम, टिकेश्वर,ललित कुमार, नरसिंह, पुरुषोत्तम, श्यामलाल,सुखसाय,बोधन, देवप्रसाद,मोहन,धोबीराम,रामलाल, मोहित राम,विनोद सहित शताधिक पदाधिकारियों व सदस्यों की रही उपस्थिति!
