Citygharghoda

घरघोड़ा में त्रिपक्षीय बैठक के बाद रोजगार, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और जनसुविधाओं पर बनी सहमति

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा क्षेत्र में रोजगार, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और जनसुविधाओं को लेकर बढ़ते जनदबाव के बाद प्रशासन ने घरघोड़ा में त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की। बैठक में जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष उस्मान बेग एवं एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्र के युवा, किसान और श्रमिक शामिल हुए।



बैठक में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के साथ रोजगार, नियमित प्लेसमेंट कैंप, सड़क पर CCTV, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक व्यवस्था, फोरलेन सड़क निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण उपाय, स्वास्थ्य शिविर और श्रमिकों के अधिकारों पर सहमति बनी। साथ ही CSR के तहत गांवों में विकास कार्य करने पर भी प्रशासन ने आश्वासन दिया।

प्रशासन ने सभी मांगों पर कार्ययोजना बनाकर समयसीमा में लागू करने की बात कही। बैठक में रायगढ़, घरघोड़ा, तुमिड़िही, तराईमाल, गेरवानी सहित आसपास के गांवों के युवा उपस्थित रहे और इसे जनएकजुटता की बड़ी जीत बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button