April 26, 2026

हनुमान जयंती पर भंडारा , मॉर्निंग क्रिकेट समिति का भव्य आयोजन

0
hanuman ji

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। मॉर्निंग क्रिकेट समिति द्वारा 2 अप्रैल को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सरकारी अस्पताल के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न होगा। समिति के सदस्यों के अनुसार, भंडारे में प्रसाद वितरण सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक निरंतर चलेगा। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *