March 6, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में घरघोड़ा में उग्र प्रदर्शन

0
34
Spread the love

रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला



घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस ने उस्मान बेग जिला अध्यक्ष के निर्देश पर घरघोड़ा में जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आयोजित इस आंदोलन में पीएम का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज़ दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को अपराध बताकर सरकार अपनी तानाशाही मानसिकता उजागर कर रही है। युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। उनका कहना था कि लोकतंत्र में असहमति को कुचलने का हर प्रयास सड़कों पर और तेज प्रतिरोध को जन्म देगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। युवा कांग्रेस ने दोहराया कि वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *