March 6, 2026

चांदमारी रोड पर कार सवार युवतियों से फिल्मी स्टाइल में छेड़खानी,एक आरोपी गिरफ्तार

0
12
Spread the love

महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, ग्रैंड विटारा कार जब्त; चार आरोपी फरार
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)
। चांदमारी रोड पर कार सवार दो युवतियों के साथ छेड़खानी की गंभीर घटना में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक CG13 AW 2410) को भी जब्त कर लिया गया है। मामले के चार अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस सघन तलाश कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे दो युवतियां कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थीं। चांदमारी रोड पर वे आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं, तभी पीछे से नीले रंग की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और अशोभनीय टिप्पणियां व गंदे इशारे करने लगे। युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया और रियापारा तिराहा चौक के पास उनकी कार को ओवरटेक कर सामने अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया।इस दौरान एक युवक कार से उतरकर अभद्र हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि अन्य साथी भी अश्लील टिप्पणियां करते रहे।घटना की शिकायत 10 फरवरी को महिला थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 09/2026 के तहत धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी।जांच के दौरान ग्रैंड विटारा कार ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने खड़ी मिली, लेकिन वह फरार था। आगे की जांच में वाहन घटना के दिन नरेन्द्र महावर द्वारा चलाया जाना पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र महावर (21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1 चांवसारी भवानी स्कूल के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता और संगम त्रिपाठी (निवासी सतीगुड़ी चौक, रायगढ़) के साथ मिलकर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर छेड़खानी करना स्वीकार किया।आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू, संदीप भगत, राजेश उरांव, आरक्षक गोविंद पटेल, अनिरुद्ध बघेल एवं डोमन सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेशएसएसपी श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छेड़खानी, अश्लीलता या महिला सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *