गुरु तेग बहादुर द्वार का जीर्णोद्धार पश्चात लोकार्पण
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) । सिखों के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में 27 खोली चौक स्थित गुरु तेग बहादुर द्वार का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के पश्चात लोकार्पण किया गया। यह द्वार लगभग 20 वर्ष पूर्व पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी के प्रयासों से निर्मित कराया गया था, जो समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गया था।
श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल एवं समिति सदस्यों के आग्रह पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी ने नगर निगम को निर्देश देकर द्वार का सुंदर एवं भव्य जीर्णोद्धार कराया। लोकार्पण अवसर पर श्री अमर अग्रवाल जी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। ज्ञानी सरवन सिंह द्वारा पाठ एवं अरदास की गई।

इस अवसर पर श्री अमर अग्रवाल जी ने कहा कि देश व धर्म की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले महान गुरु के नाम से जुड़े कार्य करना गर्व की बात है। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, भाजपा पदाधिकारी, सिख समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
