March 6, 2026

श्री राधाकृष्ण मंदिर की 10वीं वर्षगांठ, भक्तिमय हुआ परिसर; विधायक साहू और पूर्व विधायक सिंघानिया हुए शामिल

0
56
Spread the love

जीवन विहार कॉलोनी में हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या का आयोजन



रायपुर। शुक्रवार 27 नवंबर को तेलीबांधा रायपुर स्थित जीवन विहार कॉलोनी में श्री राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कॉलोनीवासियों एवं संस्था द्वारा बुधवार को एक भव्य एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष मनीश राज सिंघानिया और वरिष्ठ नागरिकों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
अतिथियों ने सराहा कॉलोनी का वातावरण
मुख्य अतिथि मोतीलाल साहू ने अपने संबोधन में 10वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन विहार कॉलोनी के स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण की प्रशंसा की। उन्होंने कॉलोनी से जुड़े कार्यों में सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया। संरक्षक राजकमल सिंघानिया ने कॉलोनीवासियों को परिवार बताते हुए कहा- जरूरत पड़ने पर आधी रात में भी उपस्थित होने के लिए तैयार रहते हैं।
भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री मितेशभाई परमार ग्रुप (गोदिया वाला) ने अपनी मनमोहक भक्ति प्रस्तुति से समां बांध दिया। भजन संध्या के बाद महाआरती में अतिथिगण और कॉलोनी के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। राजकुमार राठी भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज सिंह बघेल, विजय नथवानी, ऋषिराज सिंघानिया, कमल टंडन, प्रशांत बानी, प्रवीण वाधवानी, पवन चंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, टी.के. सरकार, सत्तु सिंह, पुरुषोत्तम छुगानी, अभय अकोलेकर, कैलाश राठी, राजेश राठी, युसुफ शरीफ, परमवीर मनचंदा, शरणदीप सिंह सलूजा, अभिजीत अकोलकर, जुगलकिशोर सिंहा, कल्पना सिंहा, नवीन सिंह, रमेश भाकुनी, राजकुमारी द्विवेदी, गोकुल पटेल सहित कॉलोनी के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *