March 6, 2026

हैदराबाद से पहुंची टैरो कार्ड रीडर से महिलाओं ने पूछे बच्चों के करियर और स्वास्थ्य को लेकर सवाल

0
66
Spread the love

राजनीति में सफलता सहित करियर चुनाव, तो कुंवारी युवतियों ने शादी के बारे में लिया मार्गदर्शन



रायपुर। तेलंगाना के हैदराबाद की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर आरती बलदवा आज 14 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंची जहां जीवन बीमा मार्ग पंडरी स्थित औररा ज्वेलर्स में आरती ने राजधानीवासियों से मिलकर उनसे व्यापक अनुभव को साझा किया। आरती से कुंवारी युवतियों ने सही जीवनसाथी के चुनाव हेतु सहयोग लिया तो वही कुछ परिवारजनों ने अपने बच्चों के करियर को सही दिशा लेजाने हेतु टैरो कार्ड के माध्यम से मदद ली। इस दौरान सटीक और सार्थक रीडिंग प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वह व्यक्तियों को उनके जीवन में स्पष्टता और समझ हासिल करने में सहायता की। साथ ही दिशा चाहने वाले व्यक्तियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही अपनी रीडिंग के माध्यम से लोगों को सही निर्णय लेने और जीवन की यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद की। इस दौरान दीपक गिरी,मयंक कुमार प्रजापति,सविता गुप्ता, बिंदिया अग्रवाल, कविता राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *