April 26, 2026

अभियंता दिवस के अवसर पर प्रेमरतन माहेश्वरी का व्यापारी संघ ने किया सम्मान

0
अभियंता दिवस के अवसर पर प्रेमरतन माहेश्वरी का व्यापारी संघ ने किया सम्मान

रायपुर। आज अभियंता दिवस के अवसर पर अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा शहर के प्रसिद्ध अभियंता प्रेमरतन माहेश्वरी का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि श्री माहेश्वरी द्वारा लगातार 30 वर्षों से शहर में अनेक शासकीय -अशासकीय एवं सामाजिक भवन की डिजाइन कर रायपुर को खूबसूरत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा रही है। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी, उपाध्यक्ष सुब्रत घोष, डॉक्टर सुजीत परिहार, महामंत्री किशोरचंद्र नायक, अखिल चटर्जी, लखन शर्मा, हरीश लोकवाणी, राजेश दुलानी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *