शशांक की शानदार गेंदबाजी, त्रिपुरा के विरुद्ध झटके 3 विकेट
रायपुर। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरियल आमंत्रण क्रिकेट टुर्नामेंट 2025-26 का आयोजन 04 सितंबर से जारी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम का दूसरा मैच (09 – 12 सितंबर) बैगलुरु, कर्नाटक में त्रिपुरा के विरुद्ध खेला गया। मंगलवार को पहले दिन त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले दिन की समाप्ति तक त्रिपुरा ने अपनी पहली पारी में 84 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिये है। त्रिपुरा की ओर से ऋतुराज घोष रॉय ने सर्वाधिक 63 रन बनाये। दिन के अंत तक शुभम घोष 43 रन तथा विक्रम देवनाथ 31 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुये है। छत्तीसगढ़ की ओर से शशांक तिवारी ने 3 विकेट लिए जबकि वासुदेव बरेठ तथा शाहबान खान ने 1-1 विकेट लिए। पहले दिन की समाप्ति तक त्रिपुरा ने अपनी पहली पारी में 237 रन बना लिये है।

