March 6, 2026

मंत्री कश्यप द्वारा कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

0
IMG-20250907-WA0029
Spread the love

रायपुर। मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज नगर निगम मुख्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा मंत्री केदार कश्यप का यह अमर्यादित व्यवहार न केवल एक कर्मचारी का अपमान है बल्कि लोकतंत्र और जनभावनाओं का भी अपमान है। ऐसे मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। कर्मचारी वर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मंत्री तुरंत इस्तीफा दें, अन्यथा प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में उधोराम वर्मा प्रमोद चौबे शिव सिंह ठाकुर राजेश चौबे दिनेश ठाकुर अरुण जांघेल प्रशांत ठेंगड़ी नवीन चंद्राकर माधव साहू देवेंद्र मिश्रा जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे देवेंद्र यादव राजू नायक प्रीति सोनी गंगा यादव दिनेश निर्मलकर सुयश शर्मा दिवाकर साहू अस्सु खाँन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *