सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में शिशु संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में कलेक्टर महोदय श्री मयंक चतुर्वेदी जिला रायगढ़ (छ.ग) के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा द्वारा शिशु संरक्षण माह अभियान का शुभारंभ किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर बीईटीओ श्री विनोद एक्का , पर्यवेक्षक श्री रोहित कुमार डनसेना, वेक्सीन हैंडलर श्रीमती पुष्पलता नायर, आर.एच.ओ श्री कुमार सिंह सिदार, श्रीमती नमिता बोहिदार श्री गोपीराम राठिया एनएचएम एमपीडब्ल्यू एवं गर्भवती-शिशुवती माताएं 09 माह से 05 वर्ष के लाभार्थी बच्चों के साथ उपस्थित रहे। शिशु संरक्षण माह का आयोजन 30 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बच्चों को दवाएं दी जाएंगी। यह अभियान सफल हो इसके लिए सभी ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक व मितानिनों को दवा पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रतौंधी एवं खून की कमी को दूर करना है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां विटामिन ए सिरप 9 माह से 5 वर्ष तो वहीं आयरन फोलिक एसिड की सिरप 6 माह से लेकर 05 साल तक के बच्चों को पिलाई जाती है। बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन लेकर पोषण आहार के विषय में पालक को जानकारी और अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिह्नांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों भर्ती किया जाना व गर्भवती माताओं की जांच करते हुए स्तनपान, पोषण आहार के विषय पर योजना बनाकर काम किया जाएगा।

