March 6, 2026

बसंत अग्रवाल को सीएम साय ने “सदस्यता रत्न” से किया सम्मानित, 13000 नए भाजपा सदस्य जोड़कर स्थापित किया कीर्तिमान

0
66
Spread the love

भाजपा के महासदस्यता अभियान में युवा नेता बसंत अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के महासदस्यता अभियान में अपने असाधारण योगदान के लिए भाजपा युवा नेता बसंत अग्रवाल को “सदस्यता रत्न” सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने अकेले लगभग 13000 नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर में आयोजित ‘उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25’ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। यह भव्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा 60 लाख नए सदस्य बनाने के ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, संगठन मंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री रामु रोहरा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन सभी मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं कार्यकर्ताओं के बीच यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विदित हो कि जो लक्ष्य बसंत अग्रवाल ने प्राप्त किया है उस लक्ष्य की जवाबदारी प्रदेश के सांसदों एवं मंत्रीगणों को दी गयी थी उसे भाजपा युवा बसंत अग्रवाल के द्वारा प्राप्त करना एक बड़ा सहरहनी कार्य है जिसकी प्रशंसा क्षेत्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष व माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के सभी भाजपा नेताओं ने की।

इस सदस्यता अभियान की शुरुआत 3 सितंबर 2024 को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पहली सदस्यता दिलाकर की थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में चले इस अभियान में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह विशाल लक्ष्य हासिल किया। इसी कड़ी में, भाजपा युवा नेता बसंत अग्रवाल ने अपने अथक प्रयासों और जमीनी सक्रियता से लगभग 13000 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें “सदस्यता रत्न” जैसे बड़े सम्मान के लिए चुना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए एक गौरवपूर्ण क्षण था।

इस अवसर पर सम्मानित होने के बाद भाजपा युवा बसंत अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नव-निर्माण के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरा करने का प्रयास किया है और आगे भी पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा। कार्यक्रम में अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अन्य विधायकों, सांसदों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी “सदस्यता भूषण” और “सदस्यता रत्न” जैसे सम्मानों से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *