April 26, 2026

आत्मा में जो आनंद है, वह संसार की किसी भी यात्रा से कई गुना श्रेष्ठ है : मुनिराज तीर्थ प्रेम विजय जी

0
Screenshot_20250710_000444~2

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित श्री विमलनाथ जैन मंदिर एवं श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित भावोल्लास चातुर्मास – 2025 का शुभारंभ श्रद्धा, समर्पण और बाल संस्कारों की प्रेरणादायक भावना के साथ हुआ। इस वर्ष का मुख्य विषय है – संस्कार सिंचन: आज का बालक, कल का रक्षक। प्रवचनों की प्रमुख प्रवचन प्रारंभ करते हुए पूज्य मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. ने जीवन के क्षणभंगुर स्वरूप को दर्शाते हुए 9 प्रकार के आयुष्य कलंकों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि जीवन में असंस्कृत और अनिश्चित होता है,इसमें कोई रेड सिग्नल नहीं जीवन में ब्रेक नहीं लगाया जा सकता,रिवर्स गियर संभव नहीं, ना ही जीवन में कोई दूसरा अवसर मिलता है इसलिए जीवन संस्कारि बनावे।पूज्य तीर्थ प्रेम विजयजी म.सा. ने प्रवचन में कहा कि – “हमें बाहर की भागदौड़ से हटकर आत्मा की ओर लौटना है। चातुर्मास आत्म-प्रवेश का अवसर है। आत्मा में जो आनंद है, वह संसार की किसी भी यात्रा से कई गुना श्रेष्ठ है।”
विशेष आयोजन – सक्रस्तव महाभिषेक
आगामी 13 जुलाई को भगवान विमलनाथ का गंधोदक सक्रस्तव महाभिषेक 11 औषधियों से सम्पन्न होगा वह 11 नदियों के जल से संपन्न होगा। 12 जुलाई को चार प्रकार के ग्रंथों का बोहराया जावेगा इसके संबंध में आज लाभार्थी परिवारों हेतु आज बोली आयोजन कर लाभार्थी परिवार को लाभ दिया गया ।



विशेष अभियान – बाल संस्कार योजना
9 जुलाई से शुरू हुआ टोकन वितरण जिन बच्चों के द्वारा गुरु पूजन किया गया उनको आज से टोकन देना प्रारंभ किया गया है तथा नियमित गुरु पूजन करने वाले बच्चों को प्रतिदिन 1 टोकन मिलेगा।
चातुर्मास उपरांत लकी ड्रा के माध्यम से विजेताओं को उपहार वितरित किए जाएंगे।

महा अभिषेक को लेकर भारी उत्साह


9 जुलाई से प्रारंभ महा अभिषेक को लेकर भारी उत्साह है आज 50 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
कूपन ड्रॉ द्वारा 3 श्रद्धालुओं का विशेष बहुमान चातुर्मास के बाद किया जाएगा।

शत्रुंजय महातप 16 जुलाई से

शत्रुंजय महातप जो 16 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है उसे लेकर तपस्वियों मैं भारी उत्साह देखा गया है 100 से अधिक तपस्वियों के द्वारा अपनी सहभागिता की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा लगातार श्रावक तथा श्राविका इसमें जुड़ रही हैं । 15 जुलाई को उत्तर पारणा एवं 16 जुलाई से भव्य समारोह का आयोजन के साथ शत्रुंजय महातप प्रारंभ होगा। ट्रस्ट द्वारा पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उक्त जानकारी भैरव भक्त मंडल की ओर से आशीष डाकलिया व दीपक नाहटा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *