April 26, 2026

कवर्धा प्रकरण: दंगा के आरोपी भाजपा प्रदेश मंत्री सेंट्रल जेल शिफ्ट, सोमवार को हो सकती है जमानत पर सुनवाई

0

रायपुर। कवर्धा सांप्रदायिक तनाव मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा देर रात डेढ़ बजे सेंट्रल जेल रायपुर दाखिल कराए गए है। विजय शर्मा को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कवर्धा जेल से रायपुर सेंट्रल जेल के लिए रवाना किया गया था। रात डेढ़ बजे जब विजय शर्मा को लेकर पुलिस गाड़ी पहुंची तो उनके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार को विजय शर्मा की जमानत याचिका पर अदालत सुनवाई कर सकती है। कवर्धा के सांप्रदायिक तनाव संबंधी मामले में सत्तर से अधिक की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें से कई को अदालत से ज़मानत
भी दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *