gharghoda

शैलेश शर्मा पुनः बने छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के घरघोड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में शैलेश शर्मा का पुनः मनोनयन किया गया। यह घोषणा आज नव वर्ष की प्रथम बैठक में की गई, जो स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की उपस्थिति में शैलेश शर्मा को सर्वसम्मति से घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।



बैठक में संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर गुप्ता,संतोष बी सी, मुरली गुप्ता, जीतेन्द्र गुप्ता, अनिल लकड़ा, बी सी मौलिक, बसंत रात्रे, सुनील जोल्हे और एस एल साहू प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने शैलेश शर्मा को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button