National

भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल के सभी खिलाडि़यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय पैरा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अदम्य जज्बे के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाएंगे।


श्री चौधरी ने कहा कि भारत के पैरा चौंपियन अपनी असाधारण प्रतिभा, साहस और दृढ़ संकल्प से राष्ट्र को गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं। इन खिलाडि़यों की खेल यात्रा इस बात का प्रेरणादायी उदाहरण है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी मेहनत, जुनून और जीत का जज्बा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय पैरा खिलाडि़यों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश की खेल प्रतिभा और सामर्थ्य को नई पहचान दिलाई है। एशियाई पैरा खेलों में भी भारतीय दल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रत्येक खिलाड़ी का संघर्ष, समर्पण और उपलब्धि देश के लाखों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती है।

श्री चौधरी ने भारतीय दल के सभी खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे देश की आशाएं और शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय पैरा चौंपियन अपने शानदार प्रदर्शन से तिरंगे की शान बढ़ाएंगे और देश के लिए नई उपलब्धियां अर्जित करेंगे।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button