April 26, 2026

भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था बदहाल : कांग्रेस

0
sushil anand shukla

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, रोज हो रही हत्यायों से पूरी राजधानी में भय का माहौल है। हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *