April 26, 2026

आयुष मेला में 311 रोगी लाभान्वित

0
54 copy

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छ:ग शासन एवं संचालक आयुष विभाग के दिशा निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर मीरा भगत एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस आर पैकराकी कुशल मार्गदर्शन में विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम कोटरीमाल में दिनांक 20/12/24को शुक्रवार को स्कूल परिसर में विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें कुल 311रोगियों का निदान कर जिसमें 70रोगियों का रक्त परीक्षण कर नि शुल्कदवाई वितरण किया गया इस मेले में डॉक्टर रू क्च गुप्ता द्वारा विभाग की योजनाओं एवं शिविर का उद्देश्य के बारे में और खानपान आहार बिहार एवं योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ओर सभी लोगों को प्रकृति परीक्षण के लिए प्रेरित किया गया मेले का शुभारंभ श्रीमती दूतिका राठियासरपंच कोटरीमाल एवं समाजसेवी श्री गंगाधर साहू एवं समस्त मितानीन एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थितिमें आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी जी की पुजा अर्चनाएवं दीप प्रज्वलित कर किया गया इस शिविर में आयुष विभाग से डॉक्टर राज कुमार नायक डॉक्टर पी के पाणिग्रही डॉक्टर नागेंद्र नायक डॉक्टर प्रेम नारायण राठिया एलोपैथिक विभाग से कु मेनका एवं मनोज राठिया विजय बेहरा फार्मासिस्ट करुणासिदरनेअपनी सेवाएँ दी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *