समाज में शांति और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- राम किंकर यादव

Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। नव पदस्थ घरघोड़ा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने आज पदभार ग्रहण करते ही समाज में शांति सुरक्षा करना पहली प्राथमिकता है। न्याय के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा अपराध खत्म करना , थाना प्रभारी यादव जी गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जानी और जल्द दौरा करने की बात कही। बता दें कि घरघोड़ा ब्लॉक के करीब 42 पंचायत और 200 से ज्यादा गांव इस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
गुरुवार को चार्ज लेने के बाद नवथाना प्रभारी राम किंकर यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में अमन, शांति के साथ सामाजिक तत्वों पर विशेष लगाम लगाई जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चलने नहीं दी जाएगी। आम जनता का भरोसा कायम रखा जाएगा,।
उन्हाेंने बताया कि घरघोड़ा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से बड़ा क्षेत्र हैं। यहां कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में सतत रात्रि कालीन गश्त की जाएगी। जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाए जाएंगे, ताकि अपराधों में कमी आ सके। थाने में आए फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार किया जाएगा, उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *