CityRAIPUR

माहेश्वरी युवा मंडल मूकबधिर बच्चों के साथ मनाएंगे दीपावली

रायपुर।  माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर इस वर्ष दीपावली के पूर्व मूकबधिर (अनाथ) बच्चों के साथ दीपावली उत्सव मनाने जा रही है। रविवार 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे माहेश्वरी युवा मंडल अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर रायपुर में बच्चों के साथ दीपावली मनाएगा । इस अवसर पर बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, फल, फटाके का वितरण किया जायेगा एवं भोजन करवाया जाएगा । यह जानकारी माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष नीलेश मुंधड़ा, सचिव राज बागड़ी एवं मीडिया प्रभारी सीए अमित राठी ने संयुक्त रुप से दी गई। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रणव लखोटिया एवं गिरिराज मोहता हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button