April 26, 2026

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री-सांसद-विधायक सहित कई दिग्गज होगें शामिल

0
bjp

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 23 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। रैली एकात्म परिसर से शुरू होकर कलेक्टोरेट तक निकाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में सोमवार को दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद प्रथम बैठक आहूत की गई। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा, एवं श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह मौजूद थे।
शहर के विकास के लिए सदैव प्रस्तुत रहा हूं : सोनी
रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सुनील सोनी ने प्रत्याशी बनाए जाने पर सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, रायपुर की जनता ने मुझे सभापति, महापौर, सांसद के रूप में देखा है। इस शहर के विकास के लिए सदैव प्रस्तुत रहा हूं। उन्होंने कहा, सांसद बनने के बाद मैंने रायपुर को विकसित शहरों की श्रेणी में लाया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *