April 26, 2026

शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया विश्व विद्यार्थी दिवस

0
55

दुर्गूकोंदल। दुर्गूकोंदल शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया गया। मंगलवार 15 अक्टूबर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जयन्ती पर विश्व विधार्थी दिवस का आयोजन किया गया l छात्र- छात्राओ के द्वारा ड्राइंग , बनाया गया, और संस्था के प्राचार्य एसडी दास ने प्रार्थना के पश्चात् सभी छात्र- छात्राओं को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवनी और उस दिन विश्व विधार्थी दिवस क्यो मनाने जाने लगा इसके बारे मे विस्तार से बताया गया डॉ एपीजे कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे। देश के मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध कलाम के जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के नाम से जाना जाता है। डॉ कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ l 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 15 अक्तूबर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में मानने की घोषणा की। इस मौके पर समस्त शाला परिवार उपस्थित हुवे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *